मारुती को जबरदस्त टक्कर देने आयी Tata Punch EV कार, नए अवतार में लॉन्च जानिए दमदार फीचर्स और कीमत

भारतीय बाजार में दिन – प्रतिदिन इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ती जा रही है। इसके कारण टाटा ने भी इलेक्ट्रिक मॉडल के न्यू वर्जन भारतीय बाजार में पेश किए हैं। जिसके चलते अब टाटा ने Tata Punch Ev को इलेक्ट्रिक मॉडल में लॉन्च किया है। जिसकी भारतीय बाजार में दिन प्रतिदिन लोकप्रियता देखने को मिल रही है। इस कार को भारतीय बाजार के अनुसार डिजाइन करने के बजाय दमदार फीचर्स और शानदार मॉडल के साथ लाया जा रहा है। और इसकी कम कीमत भी इसके न्यू वर्जन में चार चांद लगाती है। जबकि गाड़ी को हाई रेंज की दूरी तय करने के लिए इसमें बड़ी बैटरी लगाई गई है। यदि आप भी एक बेहतर मॉडल में कार खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। इस गाड़ी के बारे में दमदार फीचर्स, शानदार इंजन, कम कीमत व विभिन्न वेरिएंट्स के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Tata Punch EV बैटरी विकल्प और रेंज

Tata Punch EV में लिथियम आयन से बनी बैटरी का उपयोग किया गया है। जो लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम है। Tata Punch EV मॉडल को दो बैटरी विकल्पों के साथ लाया गया है। जिसमें पहली 25 kwh की बैटरी जो 80.46 bhp की पावर जेनरेट करती है। और लगभग 315 किलोमीटर तक रेंज प्रधान करती है, जबकि वहीं दूसरी 35 kwh की बैटरी दी गई है, जो लगभग 120.69 bhp की पावर देती है। और लगभग 420 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। इस गाड़ी का अधिक लोकप्रियता का मुख्य कारण इसकी बैटरी द्वारा अधिक रेंज उपलब्ध करवाना भी है।

Tata Punch EV का डिजाइन

Tata Punch EV को भारतीय बाजार की सड़कों के अनुसार तैयार किया गया है। जिससे इसका डिजाइन आधुनिक और आकर्षक है, जो भारतीय बाजार में लोकप्रियता प्रदान कर रहा है। इसमें एलईडी हेडलैंप्स, स्मार्ट डिजिटल DRlS और दो टोन कलर विकल्प उपलब्ध है। इसी के साथ कार के फ्रंट ग्रील और एलईडी हेडलैंप्स में थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। और इस कार के एलॉय व्हील्स में भी नए डिजाइन लाए गए हैं।

Tata Punch EV चार्जर सुविधा

Tata punch EV के न्यू कार में बैटरी चार्ज के लिए हाई स्पीड फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है। जो बैटरी को 100% चार्जिंग करने में लगभग 3 घंटे का समय लेता है। इसमें आपको AC व DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। यह सुविधा लंबी दूरी तय करने के दौरान समय की बचत के लिए अहम भूमिका निभाती है। और यात्री को सुविधा प्रदान करती है।

Tata Punch EV कीमत

टाटा पंच लॉन्च होते ही इसकी कीमत की चर्चा की जा रही है। यदि आप भी इसकी कीमत के बारे में जानना चाहते हैं। तो इलेक्ट्रिक Tata punch EV को 10.0 से 11.0 लाख रुपए (एक्स – शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है। जबकि इसी के साथ इसे अलग-अलग वेरिएंट्स में भी निकाला गया हैं। जिसमें इसके टॉप मॉडल की कीमत 12.50 लाख के आसपास हो सकती है। आपको बता दें कि अलग-अलग एक्स शोरूम की कीमत में कुछ ऊपर नीचे कीमत का फर्क हो सकता है।

Leave a Comment