भारतीय बाजार में दिन – प्रतिदिन इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ती जा रही है। इसके कारण टाटा ने भी इलेक्ट्रिक मॉडल के न्यू वर्जन जैसे Tata Punch EV भारतीय बाजार में पेश किए हैं। जिसके चलते अब टाटा ने Tata Harrier EV को इलेक्ट्रिक मॉडल में लॉन्च किया है। जिसकी भारतीय बाजार में दिन प्रतिदिन लोकप्रियता देखने को मिल रही है। इस EV को भारतीय बाजार के अनुसार डिजाइन करने के बजाय दमदार फीचर्स और शानदार मॉडल के साथ लाया जा रहा है। और इसकी कम कीमत भी इसके न्यू वर्जन में चार चांद लगाती है। जबकि गाड़ी को हाई रेंज की दूरी तय करने के लिए इसमें बड़ी बैटरी लगाई गई है।
यदि आप भी एक बेहतर मॉडल में EV खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। इस गाड़ी के बारे में दमदार फीचर्स, शानदार इंजन, कम कीमत व विभिन्न वेरिएंट्स के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Tata Harrier EV बैटरी विकल्प और रेंज
Tata द्वारा Tata Harrier EV में लिथियम से बनी हाई क्वालिटी की बैटरी दी गई है। जो ड्यूल मोटर सेटअप सिस्टम के साथ आती है। टाटा हैरियर ईवी में 60 से 70 KWh बैटरी दी गई है। जो बिना डिस्चार्ज हुए 450 से 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है, कि इलेक्ट्रिक वाहनों में Tata Harrier EV एक नया मुकाम हासिल करने वाली है। क्योंकि यह EV 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 15 से 20 सेकंड में पकड़ लेती है। यदि आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है।
Tata Harrier EV का डिजाइन
Tata Harrier EV को भारतीय बाजार की सड़कों के अनुसार तैयार किया गया है। जिससे इसका डिजाइन आधुनिक और आकर्षक है, जो भारतीय बाजार में लोकप्रियता प्रदान कर रहा है। इसमें एलईडी हेडलैंप्स, स्मार्ट डिजिटल DRlS और दो टोन कलर विकल्प उपलब्ध है। इसी के साथ कार के फ्रंट ग्रील और एलईडी हेडलैंप्स में थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। और इस कार के एलॉय व्हील्स में भी नए डिजाइन लाए गए हैं। जो EV के आकर्षक डिजाइन को और भी ज्यादा आकर्षित करता है। भारतीय बाजार में Tata Harrier EV लॉन्च होते ही इसके डिजाइन के चर्च सुनने को मिल रहे हैं।
Tata Harrier EV चार्जर सुविधा
Tata Harrier EV के न्यू कार में बैटरी चार्ज के लिए हाई स्पीड फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है। जो बैटरी को 100% चार्जिंग करने में लगभग 3 घंटे का समय लेता है। इसमें आपको AC व DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। यह सुविधा लंबी दूरी तय करने के दौरान समय की बचत के लिए अहम भूमिका निभाती है। और यात्री को सुविधा प्रदान करती है। Tata Harrier EV को नॉर्मल और फास्ट दोनों चार्जर चार्जिंग में स्पोर्ट करते हैं।
Tata Harrier EV की कीमत
Tata Harrier EV के लॉन्च होते ही इसकी कीमत के बारे में सुनने को मिल रहा है। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग 30 लाख से लेकर 35 लाख के मध्य रखी गई है। जो एक उच्च बजट को प्रभावित करती है। ग्राहकों द्वारा कहा जा रहा है, कि इसकी कीमत अत्यधिक ज्यादा है। परंतु हम आपको बता दें कि इसके फीचर्स के अनुसार इसकी यह कीमत बिल्कुल वाजिब है। परंतु फिर भी कंपनी द्वारा ग्राहकों के लिए डिस्काउंट दिया जा सकता है। परंतु Tata Harrier EV भारतीय बाजार के बड़े इलेक्ट्रॉनिक वाहन जैसे kia EV6 और MG ZS EV को सीधा टक्कर देने वाली है। क्योंकि इसके दमदार फीचर्स और आकर्षित डिजाइन इसके न्यू मॉडल में चार चांद लगाते हैं।