New Splendor 2025: भारतीय बाजार में न्यू स्प्लेंडर 2025 लॉन्च, जानिए दमदार फीचर्स और कीमत

भारतीय बाजार में स्प्लेंडर की बात करें तो यह वर्तमान समय में हर किसी को आकर्षक कर रहा है। Hero Splendor कंपनी द्वारा समय-समय पर स्प्लेंडर के न्यू वर्जन को लॉन्च करता रहता है। इसके चलते  Hero New Splendor Plus 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। इसकी लोकप्रियता भारतीय बाजार में देखने को मिल रही है। इसमें फीचर्स एवं डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें 97.2 cc का दमदार इंजन दिया गया है। यदि आप भी स्प्लेंडर बाइक खरीदना चाहते हैं, तो नीचे दी गई संपूर्ण जानकारी को जरूर पड़े।

कीमत:

New Splendor Plus 2025 को लॉन्च करते ही इसकी भारतीय बाजार में लोकप्रियता देखने को मिल रही है। Hero Splendor कंपनी द्वारा इस बाइक को हर आम आदमी के बजट के अनुसार पेश किया गया है। बाइक के अलग-अलग वेरिएंट्स के अनुसार भी कीमत निर्धारित की गई है। जिन्हें नीचे विस्तार पूर्वक बताया गया है।

वैरिएंटएक्स-शोरूम
स्पलेंडर+ ड्रम ब्रेक।Rs 79,076
स्पलेंडर+ i3SRs 80,066
स्पलेंडर+ i3S ब्लैक & एक्सेंटRs 80,066
स्पलेंडर+ XTEC ड्रम ब्रेकRs 82,751
स्पलेंडर+ XTEC डिस्क ब्रेक        Rs 86,051
स्पलेंडर+ XTEC 2.0 ड्रम ब्रेकRs 85,001

Engine Update:

New Splendor 2025 बाइक में कंपनी द्वारा तैयार किया गया टेक्नोलॉजी इंजन उत्सर्जन के मानकों पर आधारित है। इसमें 97.2 cc का शानदार इंजन दिया गया है। जो 7.91bhp की पावर देता है। और 8.05 Nm की टॉक जनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक को आपको 4-स्पीड गियरबॉक्स में उपलब्ध करवाया गया है। जो यात्री को आरामदायक सफर तय करने में मददगार साबित होता है।

डिजाइन और लुक:

New Splendor 2025 के डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। जो इसे नया लुक और आकर्षक बॉडी प्रदान करता है। इसके डिजाइन में बॉडी पैनल्स, रेयर ग्रेब रेल्स का नया डिजाइन, समान रखने के लिए लगेज रैक, शानदार डिस्क ब्रेक, नए ग्राफिक डिजाइन जैसे शानदार डिजाइन बाइक में दिए गए है। इसके अलग-अलग वेरिएंट्स में आपको कुछ अलग-अलग डिजाइन देखने को मिल सकते हैं

फीचर्स:

New Splendor 2025 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलैम्प्स और DRLs, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे मोबाइल से बाइक की डिटेल्स मिलती रहती है। कुछ वैरिएंट्स में फ्रंट डिस्क ब्रेक भी दिया गया है।

माइलेज एवं फ्यूल एफिशिएंसी:

New Splendor 2025 के अधिक बिकने का मुख्य कारण इसकी माइलेज भी है। क्योंकि कम पेट्रोल में अधिक दूरी तय करने वाली बाइक में यह पहले स्थान पर आता है। कंपनी का दावा है, कि यह बाइक 70 से 75 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज प्रदान करती है। और इसका फ्यूल टैंक 9.8 लीटर का है। जो लंबी दूरी तय करने के लिए कारगर साबित होता है। इसमें 1 लीटर रिजर्व का भी विकल्प दिया गया है।

रंग विकल्प और वेरिएंट:

New Splendor Plus 2025 को सात आकर्षक रंगों में लाया गया है। जिसमें मैट ग्रे, ब्लैक एंड एक्सेंट, ब्लू ब्लैक, स्पोर्ट्स रेड ब्लैक, फॉर सिल्वर, ब्लैक रेड पर्पल और ब्लैक ग्रे स्ट्राइक जैसे रंग शामिल है। इस बाइक को विभिन्न वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिनकी कीमत कुछ कम ज्यादा देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment