भारतीय बाजार में पिछले कुछ वर्षों में SUV की लोकप्रियता देखने को मिल रही है। जिसमें Mahindra XUV300 ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। भारतीय बाजार में दिन प्रतिदिन गाड़ियों की बढ़ती डिमांड के कारण महिंद्रा लगातार अपने न्यू वर्जन को दमदार फीचर्स और शानदार इंजन को कम कीमत में हम सब के बीच पेश कर रही है। इसी के चलते महिंद्रा ने अपने न्यू दो मॉडल को लॉन्च किया है। जिसमें पहला Mahindra XUV300 w2 है। और दूसरा Mahindra XUV 300 w4 है। यह गाड़ी भारतीय बाजार के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई है। और युवा वर्ग द्वारा इसे बेहद पसंद किया जा रहा है। इसमें आकर्षक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस्ड फीचर्स और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 8 से 10 लाख के मध्य रखी गई है। यदि आप भी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार अवसर हो सकता है। गाड़ी के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार पूर्वक दी गई है।
Mahindra XUV300 W2 इंजन और परफॉर्मेंस:
Mahindra XUV300 दो इंजन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एक पेट्रोल इंजन और दूसरा डीजल इंजन।
● पेट्रोल इंजन 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आता है। जो 110 bhp की पावर और 200 Nm की टॉप जनरेट करने में सक्षम है।
● जबकि वहीं दूसरा 1.5 डीजल इंजन दिया गया है। जो 115 bhp की हाई पावर और 300 Nm की टॉर्क जनरेट करता है।
महिंद्रा के इस न्यू मॉडल में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं। जो इस न्यू मॉडल के वर्जन को शानदार बनता है। महिंद्रा की यह गाड़ी ऑन रोड व ऑफ रोड दोनों के लिए परफेक्ट है। भारतीय बाजार में यह गाड़ी काफी लोकप्रियता प्राप्त कर रही है।
Mahindra XUV300 शानदार फीचर्स:
Mahindra कंपनी द्वारा बनाए गए न्यू मॉडल को दमदार फीचर्स के साथ हम सबके बीच पेश किया जाता है। जो इसे भारत की सबसे सुरक्षित SUV में से एक बनाती है। इसमें 6 एयर बैग्स, हिल स्टार्ट एसिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंटर, रियर कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप और वाइपर, ABS और EBD जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
Mahindra XUV300 W2 माइलेज:
महिंद्रा की Mahindra XUV300 गाड़ी की लोकप्रियता का कारण इसकी मुख्य माइलेज भी है। क्योंकि कम बजट में अधिक माइलेज इसकी लोकप्रियता में चार चांद लगाती है। इस गाड़ी में डबल इंजन दिया गया है। जिसमें पेट्रोल इंजन 17 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने में सक्षम है। जबकि वहीं डीजल इंजन 20 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज प्रदान करता है।
कंपनी का दावा है, कि गाड़ी की माइलेज ड्राइविंग कर रहे यात्री पर भी निर्भर करती है। जबकि इस गाड़ी के इंजन को हर व्यक्ति के बजट के अनुसार हम सब के बीच पेश किया गया है।
Mahindra XUV300 Price:
महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 के दो नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं, जिनमें XUV300 W2 Petrol मैनुअल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये और XUV300 W4 Petrol TurboSport वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.29 लाख रुपये है। महिंद्रा अब डब्ल्यू4 वेरिएंट को सनरूफ के साथ पेश कर रही है और यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ है। भारत में 10 लाख से सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी की बंपर डिमांड के बीच महिंद्रा भी इस सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश में है।