भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच MG Motor ने अपनी नई माइक्रो इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV को लॉन्च किया है। यह कार शहरी इलाकों के लिए एक आदर्श विकल्प बनकर उभरी है। इसका डिजाइन और कम कीमत में अधिक फायदा किसी और भी लोकप्रिय बनाता है। यदि आप भी कर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में हम MG Comet EV के डिज़ाइन, फीचर्स, बैटरी, रेंज, कीमत आदि के बारे में चर्चा करेंगे इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े।
डिज़ाइन और लुक
MG Comet EV का डिज़ाइन अन्य कारों से बिल्कुल अलग है। यह एक कॉम्पैक्ट 2-डोर हैचबैक कार है, जो शहर के ट्रैफिक और संकरे रास्तों के लिए एकदम उपयुक्त है। कार का फ्रंट बहुत स्टाइलिश है। जिसमें एलईडी हेडलैम्प, फुल-लेंथ लाइट बार और एक इनोवेटिव बॉक्सी शेप है। इसका टर्निंग रेडियस भी बहुत छोटा है, जिससे यह भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर आसानी से घूम सकती है।
इंटीरियर और कंफर्ट
कार के अंदर का डिज़ाइन भी बहुत मॉडर्न और यूथफुल है। इसमें ड्यूल 10.25 इंच की स्क्रीन दी गई है – एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम। इसके अलावा एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा भी है। कार में दो लोग आराम से बैठ सकते हैं और पीछे थोड़ी स्पेस सामान रखने के लिए है। सीट्स को फोल्ड करके और जगह बढ़ाई जा सकती है।
बैटरी और रेंज
MG Comet EV में 17.3 kWh की बैटरी दी गई है। जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 230 किलोमीटर तक की रेंज देती है। जो शहरी दिनचर्या के कार्य करने में सक्षम है। कार को नॉर्मल चार्जर से 7-8 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। यह कार रियर व्हील ड्राइव है। और इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी द्वारा इसे कम कीमत में अधिक रेंज में उपलब्ध करवाया जा रहा है।
सुरक्षा फीचर्स
हालाँकि यह एक छोटी कार है, लेकिन इसमें सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर और रियर कैमरा जैसे दमदार फीचर्स उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। जो इसकी लोकप्रियता में चार चांद लगाती हैं और इसे सुरक्षित बनाती हैं।
कीमत और डाउन पेमेंट
MG Comet EV की कम कीमत ही इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण बन रही है, क्योंकि भारत में MG Comet EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹6.99 लाख निर्धारित की गई है। इसकी ऑन-रोड कीमत राज्य तथा वेरिएंट्स के हिसाब से अलग हो सकती है। घर ले जाने के लिए 1,20,154 रुपए का डाउन पेमेंट देना होगा, बची हुई रकम को 5 साल तक 9% से 10% ब्याज दर से हर महीने किस्त के रूप पर चुकाना होगा। सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत इस पर सब्सिडी भी मिल सकती है। जो ग्राहक के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।