जापान की टू व्हीलर कंपनी ने भारतीय बाजार में काफी नाम कमाया है। टू व्हीलर का नाम आते ही होंडा प्रथम स्थान पर आता है। क्योंकि इस बाइक का डिजाइन, माइलेज, फीचर्स और बजट का कंपनी द्वारा खासकर ध्यान रखा गया है। इसके चलते होंडा ने Honda SP 125 को हम सबके बीच लॉन्च कर दिया है। यह एक शानदार बाइक है जो युवाओं और हमारे रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करती है। यदि आप भी टू व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं। तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े। क्योंकि यह आपके लिए अच्छा अवसर हो सकता है।
डिजाइन और लुक:
Honda SP 125 का डिजाइन और लुक आकर्षक दिया गया है। इस बाइक को आकर्षक बॉडी ग्राफिक में लाया गया है। इसे एलइडी हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्पोर्टी लुक वाले ग्राफिक्स फाइव और एलॉय व्हील्स जैसे शानदार लुक में तैयार किया गया है। जो इसकी (Honda SP 125) लोकप्रियता को बढ़ावा देते हैं। बाइक का रियर लुक काफी बोल्ड है।
इंजन और परफॉर्मेंस:
Honda SP 125 में स्मार्ट पावर टेक्नोलॉजी का 124cc का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन तथा एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जो 10.8 bhp की पावर के साथ 10.9 Nm की टॉक जनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन होंडा की टेक्नोलॉजी तकनीक से लैस है। जो यात्री को स्मूथ पिकअप प्रदान करती है। हमें बाइक में 5 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। जो यात्री को लंबी दूरी तय करने में मददगार साबित होते हैं। यह बाइक ऑन रोड तथा ऑफ रोड दोनों के लिए उपयोगी है।
माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी:
Honda SP 125 शानदार होने के साथ-साथ माइलेज में भी कारगर साबित होती है। कंपनी का दावा है, कि यह बाइक 60 से 65 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज प्रदान करती है। जो हर एक आम इंसान के बजट के अनुसार बनाई गई है। होंडा एसपी 125 में लगा इंजन स्मार्ट पावर टेक्नोलॉजी और फ्यूल इंजेक्टर इंजन माइलेज को और अच्छा बनाता है इसलिए इसकी भारतीय बाजार में लोकप्रियता देखने को मिलती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी:
Honda की इस नई बाइक में साइलेंट-स्टार्ट ACG स्टार्टर मोटर समेत कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स (इस सेगमेंट की बाइक में पहली बार) दिए गए हैं। बाइक में नया स्विचगियर और एक इंटीग्रेटेड पास स्विच है। Honda SP 125 में लो/हाई बीम और इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन क्रमश बाएं और दाएं हैंडलबार पर दिए गए हैं। यह अपने सेगमेंट की पहली बाइक है, जिसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में गियर पोजिशन इंडिकेटर, दो ट्रिप मीटर, एवरेज फ्यूल इकॉनमी इंडिकेटर, डिस्टेंस टू इम्पटी और सर्विस ड्यू इंडिकेटर दिए गए हैं।
वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन:
होंडा एसपी 125 को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में लाया जा रहा है।
ड्रम ब्रेक वेरिएंट
डिस्क ब्रेक वेरिएंट
Honda SP 125 के कलर की बात करें, तो इसे 5 कलर में लाया जा रहा है, जो निम्न है।
● स्ट्राइकिंग ग्रीन
● मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक
● इंपीरियल रेड मैटालिक
● पर्ल सायरन ब्लू
● एथलेटिक ब्लू मैटेलिक
X-Showroom कीमत:
Honda SP 125 के कीमत की बात करें। तो इसकी कीमत हर वर्ग के अनुसार एक्स शोरूम कीमत निर्धारित की गई है। यदि आप ड्राई ब्रेक वेरियस को खरीदते हैं, तो इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹72,900 है। जबकि वहीं डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत लगभग ₹70,100 एक्स शोरूम कीमत निर्धारित की गई है। ग्राहक शुरुआती डाउन पेमेंट देखकर ईएमआई (EMI) के आधार पर इस बाइक को खरीद सकता है। यदि आप भी टू व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार अवसर हो सकता है।