भारत में टू व्हीलर उद्योग में बजाज चेतक का नाम प्रथम स्थान पर रहा है। जो हर भारतीय के दिल में बसा हुआ है। 1970 और 80 के दशक में बजाज चेतक हर घर का हिस्सा बन गया था। इसके बाद इसका प्रदर्शन कुछ खास दिखाई नहीं दिया। जबकि अब बजाज ऑटो ने अब तक का सबसे फायदेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है। यह केवल स्कूटर ही नहीं बल्कि एक इमोशन है जो हमारी पुरानी यादों को ताजा करता है इसके दिसंबर 2024 में लॉन्च की अपडेट जारी कर दी गई थी। तथा अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.10 लाख रखी गई है।
जैसा की अनुमंगा जा रहा था, कि बजाज ऑटो ने इसकी कीमत कम रखने के लिए इसमें कुछ फीचर हटाए होंगे जबकि हम आपको बता दे कि स्कूटर के स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि नए जेनरेशन चेतक 35 सीरीज कंपनी के लिए बिक्री बढ़ाने में बहुत अधिक मददगार साबित हुआ है। और मार्च महीने में यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला नंबर पहले टू व्हीलर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बना है। यदि आप भी टू व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो बजाज ऑटो चेतक आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
Chetak का इतिहास
भारतीय बाजार में पहले भी चेतक ग्राहकों का लोकप्रिय टू व्हीलर रहा है बजाज चेतक को पहली बार कंपनी द्वारा सन 1972 में लॉन्च किया गया था। और उस समय यह भारत के सभी लोकप्रिय स्कूटर में से प्रथम नंबर पर आता था। जबकि 2006 में इसका उत्पादन बंद कर दिया गया इसके बाद इसके न्यू मॉडल हमें देखने को नहीं मिले। लेकिन 2020 के दशक में इसे इलेक्ट्रिक मोडिफिकेशन करके भारतीय बाजार में ग्राहकों के सामने पेश किया गया और उसके बाद अब 2025 में बजाज ऑटो ने चेतक का न्यू अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। जो इस नई बैटरी तकनीक स्मार्ट फीचर्स और कम बजट में अच्छा प्रदर्शन इसको एक और भी लोकप्रिय बनाते हैं
Bajaj Chetak Scooter की मुख्य विशेषताएं
विशेषता | विवरण |
बैटरी टाइप | लिथियम आयन |
बैटरी क्षमता | 3.2 KWH |
फुल चार्ज समय | लगभग 3घंटे |
अधिकतम दूरी | 110 किलोमीटर |
टॉप स्पीड | 73 किमी/घंटा |
मोटर टाइप | BLDC मोटर |
ब्रेक सिस्टम | फ्रंट डिस्क और रियल ड्रम ब्रेक |
फीचर्स | ब्लूटूथ, ऐप कनेक्टिविटी |
फ्रेम मटेरियल | स्टील बॉडी |
चार्जिंग पोर्ट | यूनिवर्सल चार्जर सपोर्ट |
डिजाइन और कलर ऑप्शन
बजाज चेतक के स्कूटर को न्यू मॉडल में मेटल बॉडी आर्किटेक्चर दिया गया है। इसे 3 से 4 रंगों में उपलब्ध है। जिसमें पहले रंग इंडिगो ब्लू, दूसरा ब्रुकलिन ब्लैक तथा तीसरा साइबर व्हाइट और चौथा मत्ते ग्रे यह कलर इसकी लोकप्रियता को आकर्षित करते हैं। बजाज के स्कूटर की बुकिंग कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। और डिलीवरी की प्रक्रिया मई के पहले हफ्ते से शुरू होने की संपूर्ण रूप से उम्मीद है। आप इसके Official website पर जाकर इसे खरीद सकते है।
परफॉर्मेंस और रेंज
बजाज चेतक स्कूटर को ई स्कूटर के रूप में लाया जा रहा है। जिसमें इसकी फुल बैटरी चार्ज इसे 127 किलोमीटर चलने की रेंज देता है। जो आमतौर पर शहरी दिनचर्या के कार्य को पूर्ण करने में पूर्ण रूप से प्राप्त है। इसमें दो मॉडल एक मोड और सपोर्ट मोड दिए गए हैं। जिसमें एक मॉडल में लंबी रीच प्राप्त होती है। तथा सपोर्ट मोड में बेहतर एक्सीलरेशन प्राप्त होता है तथा इसकी अधिकतम स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। जो इस बाइक के अनुसार तथा ट्रैफिक में चलने के लिए उपयुक्त है।
कीमत
बजाज ए चेतक को लॉन्च करते ही इसकी कीमत के बारे में खास बातें की जा रही है। हम आपको बता दें, कि बजाज ए चेतक को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें तीनों वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत आप नीचे देख सकते हैं।
बजाज चेतक का वेरिएंट | एक्स शोरूम कीमत |
3503 | 1.10 लाख |
3502 | 1.20 लाख |
3501 | 1.30 लाख |