हीरो मोटोकॉर्प की हीरो स्प्लेंडर 125cc बाइक हमेशा भारतीय बाजार में एक भरोसेमंद और लोकप्रिय विकल्प है। क्योंकि भारत में 125cc की बाइक हमेशा से ही युवाओं और कर्मचारियों द्वारा ऑफिस जाने के लिए ज्यादा पसंद की जाती है। इससे पहले होंडा एसपी 125 का भारतीय बाजार में दबदबा देखने को नहीं मिल रहा था। परंतु अब हीरो मोटर्स ने अपनी नई Hero Splendor 125 बाइक को लॉन्च कर भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह बाइक अपनी शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है। तथा आकर्षक लुक के कारण लोगों का ध्यान इसकी और खींच जाता है।
भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Hero Splendor का नाम पहली लिस्ट में आता है। क्योंकि इसके फीचर्स और डिजाइन को इस तरह तैयार किया गया है। जो उसकी लोकप्रियता का कारण बनता है, अब कंपनी द्वारा स्प्लेंडर 125 के साथ तकनीक परफॉर्मेंस और स्टाइल के मामले में एक नए मॉडल को सेट किया है। जिसमें आपको लेटेस्ट फ्यूल इंजेक्शन, टेक्नोलॉजी डिजिटल एनालॉग, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्यूबलेस टायर, डिस्क ब्रेक और कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ इस बाइक को लाया जा रहा है।
हीरो कंपनी द्वारा इसे आम आदमी की दिनचर्या की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लुक दिया है यह बाइक उन वर्क के लिए आदर्श है। जो कम लागत में बेहतर माइलेज और प्रदर्शन चाहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है, कि हीरो की भरोसेमंद सर्विस और कम कीमत लागत वाले स्पेयर पार्ट इसकी लोकप्रियता में चार चांद लगाते हैं।
Hero Splendor 125cc Overview
Title | Detail |
इंजन क्षमता | 124.7cc, एयर कूल्ड, सिंगल सिलिंडर |
अधिकतम पावर | 10.87 PS @ 7500 rpm |
टॉर्क जेनरेट | 10.6 Nm @ 6000 rpm |
गियर बॉक्स | 5-स्पीड मैनुअल |
अधिकतम स्पीड | 100 किमी/घंटा |
ब्रेकिंग सिस्टम | फ्रंट डिस्क, रेयर ड्रम, IBS/ABS विकल्प |
टायर | ट्यूबलेस, एलॉय व्हील |
शानदार फीचर्स | डिजिटल-एनालॉग क्लस्टर, ब्लूटूथ, Hero Connect |
टेक्नोलॉजी | i3S, फ्यूल इंजेक्शन |
सीट | लंबी सिंगल सीट आरामदायक |
कीमत | ₹89,000 से ₹98,000 (अनुमानित) |
माइलेज | 60-70 km/l |
लॉन्च वर्ष | 2025 |
मुकाबला | Honda SP 125, Bajaj Pulsar 125, TVS Rider 125 |
डिजाइन और लुक
हीरो स्प्लेंडर 125 का डिजाइन क्लासिक स्प्लेंडर के साथ कुछ मिलता जुलता है। इसमें नया एलइडी हेडलैंप, एक आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स, स्टाइलिश एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। जो बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस और सीट हाइट भारतीय सड़कों और हर उम्र के यात्री के लिए परफेक्ट है।
डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में स्पीडोमीटर ट्रिप मीटर, गैर पोजीशन इंडिकेटर, फ्यूल गेज फॉरेन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिचार्ज प्लग जैसे फीचर्स आपको Hero Splendor 125cc में देखने को मिलेंगे।
इंजन और परफॉर्मेंस: हीरो स्प्लेंडर 125cc का इंजन पावर और एफिशिएंसी का बेहतर संतुलन बनाए रखना है। इसका एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इस बाइक में 124.7 CC का इंजन लगाया गया है। जो 10.87 bhp की पावर के साथ 10.6 Nm की टॉर्क जनरेट करता है। तथा आपको इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स देखने को मिलते हैं। तथा इसमें ऑटो स्टार्ट, स्टॉप सिस्टम, i3s टेक्नोलॉजी वेयर, साइलेंट स्टार्ट जैसी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इसी के साथ इसमें 72 bhp टॉर्क और पावर डिलीवरी जैसे खास फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Hero Splendor 125cc के शानदार फीचर्स
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (Hero Connect)
- LED हेडलैंप
- ट्यूबलेस टायर
- डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- USB चार्जिंग पोर्ट
- फ्रंट डिस्क ब्रेक
- लंबी सीट
- स्मार्ट सर्विस रिमाइंडर और लोकेशन टेकिंग
- तकनीक की सुविधा
- बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम आदि।
सुविधाएं
- जिओ-फेसिंग
- कॉल अलर्ट
- सर्विस रिमाइंडर
- चार्जिंग प्लग
- आरामदायक राइडिंग अनुभव
- लंबी बड़ी सीट आदि।
इंजन और माइलेज
Hero Splendor 125 कि भारतीय बाजार में लोकप्रियता बढ़ने का कारण इसका माइलेज है। कंपनी के अनुसार यह बाइक 60 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। जो कि इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन माइलेज का उदाहरण है। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। और 0 से 50 किलोमीटर की रफ्तार यह 5 सेकंड में पकड़ लेती है।
Hero Splendor 125cc की कीमत
हीरो स्प्लेंडर 125cc की कीमत इसके अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार निर्धारित की गई है। जबकि इसकी कीमत अलग-अलग स्थान पर बदल सकती है। आप इसे ईएमआई (EMI) के माध्यम से शुरुआती ₹4663 डाउन पेमेंट देखकर खरीद सकते हैं। जिसकी मासिक किस्त लगभग 3200 होगी। इसकी वेरिएंट्स की कीमत नीचे दी गई है।
वेरिएंट्स | कीमत (₹) |
Drum Alloy | 89,000 |
Disc Alloy | 95,000 |
Disc Alloy (Bluetooth) | 98,000 |